Bjp UttarakhandDehradun NewsHighlightUttarakhand Congress
उत्तराखंड : इंदिरा हृदयेश बोलीं: गहरा घाव दे गए भगत के बोल

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था, जिससे वो बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि भगत के बयान ने गहरा घाव पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कमान से निकला तीर कहीं ना कहीं घाव पहुंचाता है। भगत के बयान से भी वैसा ही घाव लगा है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के शब्द ही गंदे नहीं थे, उनका भाव भी गंदा था। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि यही वजह है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बंशीधर भगत को फोन करना पड़ा। मुख्यमंत्री को माफी तक मांगनी पड़ी। लेकिन, बंशीधर भगत ने माफी नहीं मांगी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कहना है कि बंशीधर भगत अमर्यादित भाषा बोलने के आदी हो गए हैं।
