Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, पदाधिकारियों के साथ करेंगे संवाद

Devendra Yadav

देहरादून : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। आज शनिवार सुबह वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि देवेंद्र यादव यहां बूथ स्तर कार्यकर्त्‍ताओं और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।

आपको बता दें कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव औऱ उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव दो दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट देहरादून एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रदेश, महासचिव राजपाल खरोला, जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, कांग्रेस नेता मोहित उनियाल आदि ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव बूथ स्तर के कार्यकर्त्‍ताओं एंव उत्तराखंड सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ संगठन और चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भावी रणनीति और अन्य कार्यक्रमों की तैयारी पर प्रदेश के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें