AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड : बेरोजगार हैं तो इनको करें WhatsApp, तुरंत मिलेगा काम

Breaking uttarakhand news

नैनीताल: कोरोना काल में कई युवा बेरोजगार हो गए। कइयों को फिर से काम मिल गया, जबकि कई अब भी काम की तलाश में हैं। ऐसे युवा अगर काम करना चाहते हैं, तो उनको मनरेगा के तहत काम मिल सकता है। इसका आवेदन करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। सीडीओ ने एक पहल की है, जिसके तहत व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। इसके माध्यम से आप अपना आवेदन प्रशासन के पास भेज सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण सैकड़ों प्रवासी रोजगार छोड़कर अपने घरों को लौटे हैं। स्थानीय ग्रामीण भी मनरेगा के तहत रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। अब तक उन्हें इसके लिए ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी अथवा विकास खंड कार्यालय में आवेदन करना होता था लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को मनरेगा के तहत रोजगार से जोड़ने के लिए और उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए मोबाइल नंबर-7906999766 जारी किया गया है। यह व्हाट्सएप नंबर है। बताया कि कोई भी व्यक्ति मनरेगा से रोजगार प्राप्त करने के लिए इस नंबर पर अपना आवेदन पत्र भेज सकता है।

मोबाइल पर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र की सूचना तत्काल संबंधित खंड विकास अधिकारी को भेजते कर संबंधित व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से भी इस नंबर पर आने वाले आवेदनों की गहन समीक्षा की जाएगी। सीडीओ तिवारी ने बताया कि इससे न सिर्फ आम लोगों की पहुंच सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम तक होगी बल्कि मनरेगा कार्यों में भी तेजी जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें