HighlightNainital News

उत्तराखंड: सरकार नहीं मानी तो गोलज्यू के दर पहुंचे व्यापारी, लगाई अर्जी

goljyu mandir

हल्द्वानी : उत्तराखंड में कोरोना के केस लगातार कम होते जा रहे है। जिसको लेकर व्यापारी आम जनता के लिए बाजार खोलने की मांग कर रहे हैं। व्यापारी कभी बाजार में भीख मांग रहे है, तो कभी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी नेता प्रतिपक्ष से मिलते हैं तो कभी अलग-अलग कैबिनेट मंत्रियों से।

लेकिन, आम जनता के लिए बाजार खुलने पर अभी सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। इससे नाराज और परेशान व्यापारियों ने आज उत्तराखंड के न्याय के देवता कहे जाने वाले गोलू देवता के मंदिर में अर्जी लगाई। व्यापारियों का कहना है की गोलू देवता न्याय प्रिय देवता हैं।

उनका कहना है कि वह कभी अन्याय नहीं होने देते, लिहाजा सरकार उनकी सुन नहीं रही है। हर जगह से उन्हें बाजार खोलने के मामले में निराशा ही हाथ लगी है। लिहाजा अब गोलू देवता ही उनके साथ न्याय करेंगे, व्यापारियों ने आज हल्द्वानी के हीरानगर स्थित गोलू देवता के मंदिर में अर्जी लगाई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें