Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: कर्फ्यू में कई दिन से नहीं मिली दारू तो तोड़ डाले ठेके के ताले

देहरादून: कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब की दुकानें बंद है। हालांकि शराब के शौकीन अपने शौक को पूरा करने के लिए जतन खोज ही लेते हैं। ऐसे ही एक मामले देहरादून में सामने आया है। यहां शराब के लिउ चोरों ने शराब ठेके पर ही सेंधमारी कर दी। चोर दुकान के ताले तोड़कर ब्रांडेड शराब की बोतलें चोरी करके ले गए। दुकान संचालक ने बताया कि कर्फ्यू के कारण काफी समय से शराब की दुकान बंद है। उनको किसी ने सूचना दी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं।

दुकान संचालक प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि दुकान से कितनी शराब चोरी हुई है, इसका पूरा पता शराब सके स्टॉक चेक करने के बाद लग पाएगा। बस मामले में पुलिस और आबकारी अधिकारी को घटना की सूचना दे दी गई है। दूसरी ओर सूचना मिली है कि पुलिस ने कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लिया है, साथ ही उनसे शराब भी बरामद हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें