Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : मैंने अपने हर काम की शुरुआत देवभूमि से की है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

 

देहरादून: पंचायत प्रतिनिधि संपर्क और परिचय कार्यक्रम में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैने अपने कार्यकाल का हर कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर देश की संसद तक लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की जनता की आशाओं, अपेक्षाआंे को पूरा करना है। भारत का लोकतंत्र सबसे पुराना लोकतंत्र है। हमारा लोकतंत्र मजबूत भी है और सशक्त भी है। समूचे विश्व को दिशा देने का काम भारत ने किया है। हमारे संविधान की मूल अवधारणा गणराज्य की थी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश में आजादी के बाद से अब तक 17 लोकसभा के चुनाव 300 से ज्यादा विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। जनता का मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ा है। इस दौरान सत्ता का हस्तांतरण भी हुआ है, जो हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है। उन्होंने कहाकि महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान की आत्मा गांव में बस्ती है।गांव मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें