उत्तराखंड : लव मैरिज के 21 दिन बाद अचानक गायब हुआ पति, पत्नी ने लगाया आरोप

रुद्रपुर : उत्तराखंड मे एक ऐसे लव मैरिज का मामला सामने आया है जहां शादी केवल 21 दिन बाद पति गायब हो गया। ये घटना जानकर हर कोई हैरान है कि अपनी पसंद से शादी की और पति पत्नी को छोड़ कर भाग गया। जी हां इतना ही नहीं लड़की ने गायब पति को बहुत ढूंढा लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। वहीं इसके बाद पीड़ित महिला ने अपने ससुरालियों पर उसे गायब करने का आरोप लगाया और पुलिस को शिकायत करते हुए पति की बरामदगी की मांग की है। मामला कॉलोनी में सुर्खियों में बना हुआ है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आदर्श कालोनी निवासी महिला ने बताया कि 19 फरवरी 2021 को उसका दिनेशपुर निवासी युवक से लव मैरिज हुई थी। उनकी शादी हल्द्वानी स्थित बेल बाबा मंदिर में हुआ। इसके बाद सामाजिक तौर पर 21 फरवरी को शादी हुईष उनके विवाह से उसके ससुराली खुश नहीं थे। इस पर दोनों पति पत्नी रुद्रपुर के आदर्श कालोनी में किराए में रहने लगे। इस बीच उसके पति का अपने परिवारवालों से लगातार सम्पर्क में रहा और फोन भी करता रहा। बताया कि 12 मार्च को उसका पति रोज की भांति ही बाइक से बिंदुखेड़ा स्थित कंपनी में काम करने के लिए गया लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इस पर उसने पति की तलाश की लेकिन नहीं मिला। कई दिन बीतने के बाद भी पति से उसका संपर्क नहीं हुआ। महिला का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसे बैंगलोर या फिर पश्चिम बंगाल भेज दिया है। यही नहीं अब उसके ससुराली मकान बेचकर यहां से जाने की तैयारी में हैं। उसने पुलिस से पति की बरामदगी की गुहार लगाई है।