Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : सास और पत्नी की हत्या कर पति फरार, सामने आई हैरान करने वाली वजह

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

जसपुर: एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घर का ताला लगाकर वह अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया। मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल नाथ उर्फ सोनूनाथ की पहली पत्नी अपने पति के अवैध संबंधों के चलते उसे छोड़कर चली गई थी।

बताया जा रहा है कि आठ साल पहले सोनू नाथ ने टांडा गांव अफजल ठाकुरद्वारा निवासी निशु से प्रेम विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी से हुई बेटी स्तुति नौ वर्ष उनके साथ ही रहती थी। नीशु से उसके दो बेटे ओम और स्पर्श हैं। आरोप है कि सोनूनाथ अक्सर लड़कियों को घर पर लाता रहता था। उसकी पत्नी निशु इस पर एतराज करती थी।

जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी जब किसी काम से बाजार गई थी। तब सोनू फिर एक लड़की को घर लाया था। इस पर दोनों का झगड़ा और मारपीट हो गई। निशु अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। फिर शनिवार की शाम को उसकी पत्नी नीशु अपने बच्चों के साथ अपनी मां जयंती देवी को भी अपने साथ ले आई थी।

झगड़ा शांत कराने के लिए अपनी मां को भी साथ लाई थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि देर रात को भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद सब सो गए थे। सुबह जब सब सोए हुए थे तो उसने अपनी पत्नी और सास की पाटल मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

सुबह ही उसने अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के घर पहुंच कर बहन को बताया कि वह अपनी पत्नी और सास को पाटल से मार कर आया है। बच्चों को छोड़कर पुलिस और रिश्तेदारों को सूचना देने की बात कहकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें