HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : आप और भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सैंकड़ों कार्यकर्ता

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा विधानसभा में लगातार अन्य पार्टियों का दामन छोड़ लोग कांग्रेस का हाथ थाम रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के कैंप कार्यालय खटीमा में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जहां कांग्रेस में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खटीमा विधानसभा प्रत्याशी भुवन कापड़ी के पक्ष में नारे भी लगाए और आने वाले चुनाव में खटीमा विधानसभा से भुवन कापड़ी को जीत हासिल कराने का संकल्प लिया।

कांग्रेस प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व अत्याचार से त्रस्त और परेशान जनता का रुख अब कांग्रेस की तरफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारी संख्या में मेलाघाट, झनकईया, तथा बगुलिया क्षेत्र के लोगों ने भाजपा, बसपा तथा आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है क्योंकि जनता अब मन बना चुकी है कि 2022 में भाजपा की विदाई करना निश्चित है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें