Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: आकाशीय बिजली गिरने से घर क्षतिग्रस्त, पास के मकान में भी पड़ी दरारें

ऋषिकेश: श्यामपुर क्षेत्र में मंगलवार की अलसुबह बिजली गिरने से एक मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बगल के मकान में भी काफी दरारें पड़ी हैं। घर में परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। मौसम विभाग ने कुछ जनपदों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

श्यामपुर के रामेश्वर पुरम कॉलोनी में मंगलवार की अलसुबह करीब 3:30 बजे एक मकान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। यह मकान बहादुर सिंह रावत का है। घर में परिवार के नौ सदस्य सो रहे थे।बहादुर सिंह रावत ने बताया कि बहुत तेज का धमाका हुआ सभी लोग जाग गए, बाहर आने की हिम्मत नहीं हुई क्योंकि तेज आंधियां चल रही थी। सुबह जब आंधी थमी तो बाहर छत का काफी छज्जे के हिस्से का मलबा गिरा हुआ था। मकान का छज्जा कई जगह से लटका हुआ था।

सीढ़ी के ऊपर बनी मुमटी में भी दरारें आ गई थी। जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने बताया इनके मकान को काफी नुकसान हुआ है। घर के छज्जे का करीब आठ फीट हिस्सा नीचे गिर गया है। बाकी हिस्सा भी गिरने की स्थिति में है। उन्होंने बताया कि बगल में एक अन्य मकान है, जिसमें एलएन मिश्रा का परिवार किराए में रहता है। इस मकान में भी काफी दरारे पड़ गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें