AIIMS Rishikesh NewsAlmora NewsBig NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड: आधी रात को भरभराकर गिर गया मकान, एक की मौत, पांच घायल

Breaking uttarakhand news

अल्मोड़ा: भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश के कारण दुर्घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सोमेश्वर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। आधी रात को मकान गिर गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहा हैं। सुतोली गांव में आधी रात के समय एक मकान के ढह जाने से घर में सो रहे छह लोग मलबे में दब गए।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बिती आधी रात को हुआ। जानकारी के अनुसार सुतोली गांव में प्रकाश राम अपने परिवार के साथ अपने घर पर सोए हुए थे। उनकी मां भी उनके ही साथ रहती है। आधीरात के बाद अचानक उनका घर भरभरा कर गिर गया। उलबे में प्रकाशराम, उनकी पत्नी राधा, मां पुष्पा देवी, बेटी आयशा, बेटी महक और बेटा राकेश भी दब गए।

मकान ढहने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन में मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। सुबह तक सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन, राधा देवी की मौत हो चुकी थी। पांच लोग घायल हैं, उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें