Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : आज इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी

देहरादून : राज्य मौसम विभाग ने आज रविवार को देहरादून समेत तीन जिलों में आज तेज बारिश की आशंका जताई है। सोमवार से तीन दिन तक राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक रविवार को देहरादून, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। इधर, राजधानी देहरादून के की आलोचकों बारिश भी शुरू हो गई है।

सोमवार से बुधवार तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शनिवार को मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में करीब 13 घंटे तक बंद रहा। दोपहर एक बजे के करीब मलबा हटाने के बाद हाईवे सुचारू हो पाया।

बदरीनाथ हाईवे पर झटकुला के समीप भूस्खलन से बीते दिनों एक होटल खतरे की जद में आ गया था। शनिवार को थाना जोशीमठ और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें