HighlightRudraprayag News
उत्तराखंड: बारिश-आंधी और ओलों से भारी नुकसान, उड़ी घर की छत, उखड़े पेड़


रुद्रप्रयाग: जिले में मौसम विभाग के पूर्वानुमान से ज्यादा और डरा देने वाली बारिश हुई। बारिश के साथ ओलों ने भी लोगों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं। क्षेत्र में आंधी-तूफान से कई पेड़ खड़े गए। कुछ घरों की छतें भी वहा से उड़ गई। दोपहर बाद हुई बारिश के कारण बड्मा पट्टी के धरियांज और किरोड़ा गांव में गाड गधेरे उफान पर आ गए।
दोनों गांव की सिंचित खेती को भारी नुकसान हुआ है। किरोडा गांव में तूफान से एक आवासीय घर की छत उड़ गई। जबकि गुप्तकाशी-मयाली मोटर मार्ग भी जगह-जगह बंद हो गया है। जिसके चलते यातायात भी पूरी तरह से ठप हो गया है। कई गांवों में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि के कारण खेतों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।