Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: अभी और रुलाएगी गर्मी, रेड अलर्ट, रहें सावधान

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: अगले दो दिन गर्मी और परेशान कर सकती है। गर्मी लगातार एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। पारा मैदान से पहाड़ तक लोगों को झुलसा रहा है। गर्मी के कारण बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं, जिससे लोग खासे परेशान हैं। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पर्वतीय इलाकों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना है। 27 और 28 अप्रैल को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।

बारिश को लेकर मौसम निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि 29 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन दिखना ये होगा कि कितना असरदार रहेगा। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को लेकर पांच पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

मंगलवार की बात करें तो राजधानी देहरादून में तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र मुक्तेश्वर में भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें