AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड : कोविड एंबुलेंस में 24 घंटे हो ऑक्सीजन की सुविधा, आदेश जारी

देहरादून: राज्य में कोरोना संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऑक्सीजन की कमी भी आड़े आ रही है। हालांकि सरकार लगातार दावे कर रही है कि उनके पास पर्याप्त ऑक्सीजन है, लेकिन जिस तेजी से मरीज बढ़े हैं और ग्राउंड पर स्थिति नजर आ रही है। उससे एक बात तो साफ है कि सरकार के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी भी आड़े आने लगी है।
इस बीच स्वास्थ्य सचिव डाॅ. पंकज पांडे ने आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रत्येक कोविड डेडिकेटेड एंबुलेंस में 24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। कुछ ऐसी शिकायतें मिलीं थी, जिसमंे यह कहा गया था कि मरीज को लाने वाली एंबुलेंस में आॅक्सीजन सिलेंडर मौजूद नहीं था। इसको लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को आदेशों को सख्ती से पालने करने के लिए कहा गया है।
