Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना का कहर, यह एरिया बनाए गए कंटेनमेंट जोन

Breaking uttarakhand news

देहरादून: कोरोना के बढ़ते ग्राफ के साथ ही अब कोरोना प्रभावित इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाने का काम शुरू हो गया है। उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गई है। देहरादून में भी कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है। देहरादून जिले के दो एरिया कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिए गए।

नेहरू कॉलोनी का एक इलाका और ऋषिकेश के गुमानीवाला को कंटेनमेंट जोन घोषित कर इन इलाकों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। इलाके में आफिस, बैंक, दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी साथ ही एक्टिव सर्विलांस किया जाएगा। रविवार को राज्य में 366 पॉजिटिव केस आये हैं। जिसमें देहरादून, टिहरी, हरिद्वार जिलों में सबसे ज्यादा केस देखने को मिले। देहरादून में 167, हरिद्वार में 59 और टिहरी में 54 पॉजिटिव केस आये हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें