AIIMS Rishikesh NewsHaridwar NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड: वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत, वन विभाग ने कब्जे में लिया शव

Breaking uttarakhand news

लक्सर: लक्सर के भोगपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गुलदार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुलदार हरिद्वार के घने जंगलों से भटक कर यहां सड़क पर पहुंच गया था। जहां सड़क पार करते वक्त किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे सटक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई

मामले की जानकारी मिले के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार का शव कब्जे में लेकर रेक्सयू सेंटर चिड़ियापुर (हरिद्वार) भेजा। इससे पहले भी हरिद्वार, रामनगर और अन्य जगहों पर गुलदार तेज रफ्तार वाहनों के शिकार हो चुके हैं। ज्यादातर मौकों पर गुलदार की मौत होने की बात सामने आती है।

वन विभाग के अधिकारी कई मर्तबा लोगों को गुलदार या किसी भी वन्यजीव के नजर आने पर अपने चार पहिया वाहन को धीमा करने या फिर रोकने के सुझाव दे चुके हैं। बावजूद, लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाकर वन्यजीवों को टक्कर मार देते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें