AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कोरोना काल में सरकार ने किया बेहतर काम, कार्यकर्ताओं ने की सेवा

Bjp Uttarakhand

देहरदून: 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जैसे-जैसे समय कम हो रहा है। वैसे-वैसे राजनीति दलों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। जहां विपक्षी दल सरकार की कमियां गिना रहा हैं। वहीं, सत्ताधारी दल सरकार की उपब्धियों को गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल में बेहत काम किया है। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी किया।

सुरेश भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस संकट काल में सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लोगों की मदद की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की हर तरह से मदद की। सेवा ही संगठन के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काम किया।

उन्होंने कहा कि सेवा के कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ के लिए डिजिटल ई-बुक बनाई गई। ई-बुक भाजपा की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। बताया कि इस ई-बुक में भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा कार्य दर्ज है, जिसे लोग देख सकेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें