Big NewsHighlight

उत्तराखंड : कोर्ट जा रही थी लड़की, बुर्का पहनकर अपहरण का प्रयास, ये है मामला

हरिद्वार : नैनीताल हाईकोर्ट ने अलग-अलग संप्रदाय के प्रेमी जोड़े की सुरक्षा को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए एसएचओ मल्लीताल को प्रेमी जोड़े को पुलिस अभिरक्षा में उनके घर हरिद्वार तक छोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एसएसपी हरिद्वार को प्रेमी जोड़े को शीघ्र सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश पारित किए हैं।

हरिद्वार की दूसरे समुदाय की लड़की व हिन्दू समुदाय का लड़का शादी करना चाह रहे हैं, लेकिन लड़की के परिजन उनकी शादी नहीं होने दे रहे हैं। लड़की के परिजन प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। लड़की ने 22 मार्च को सुरक्षा खो लेकर एसएसपी हरिद्वार को एक  पत्र भी दिया जब सुरक्षा नहीं मिली तो प्रेमी जोड़े ने उच्च न्यायालय की शरण ली।

सोमवार सुबह 10:15 बजे जब वे उच्च न्यायालय के गेट नम्बर एक पर पहुंचे तो लड़की के परिजन बुरका पहन कर उसे उठाने लगे। लड़की के चिल्लाने पर पास से गुजर रहे अधिवक्ताओं व गेट पर खड़ी पुलिस ने लड़की को उनके चंगुल से बचाया। जिसके बाद प्रेमी जोड़े को उच्च न्यायालय में तैनात पुलिस चौकी ले गयी। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें