- Advertisement -
रुड़की में शुक्रवार को हुए गैंगरेप मामले में आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर दस हजार का ईनाम घोषित किया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को एक महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने महिला और उसकी बेटी को गंगनहर के किनारे छोड़ कर भाग निकले थे।
- Advertisement -
उत्तराखंड। महिला और उसकी छह साल की मासूम बेटी से सामूहिक दुष्कर्म
महिला लहूलुहान हालत में पुलिस थाने पहुंची जहां उसने पुलिस को इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी थी।
पुलिस तीन दिनों में नामजद मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस पर इस केस के खुलासे का दबाव है।