Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: फेसबुक पर बनी दोस्त, पहले अपने जाल में फंसाया, अब कर रही ब्लैकमेल

देहरादून: फेसबुक पर दोस्त बनी एक युवती ने फिर एक व्यक्ति को ठग लिया। व्यक्ति को फेसबुक दोस्त पर भरोसा करना भारी पड़ गया। वीडियो काल कर युवती ने व्यक्ति का अश्लील फोटो खींच लिया और अब सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रही है। डालनवाला पुलिस को मिली शिकायत में लक्ष्मी रोड निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी फेसबुक पर दीपिका चैहान नाम की एक युवती से दोस्ती हुई।

29 मई को युवती ने वाट्सएप के माध्यम से उन्हें वीडियो काल की और निर्वस्त्र करवाकर फोटो खींच ली। जिसके बाद उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से उनकी अश्लील फोटो भेजी गई। जब उन्होंने दोनों नंबरों को ब्लॉक कर दिया तो फिर युवती ने उन्हें फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से धमकाना शुरू किया। आरोप है कि युवती ने उनसे 15 हजार रुपये की मांग की और न देने पर फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

जिस पर पीड़ित ने युवती के बताए नंबर पर गूगल पे के माध्यम से 15 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद युवती और पैसे मांगने लगी। बताया कि मंगलवार को उन्हें एक नंबर से काल आई, जिसने खुद को दिल्ली पुलिस का कर्मचारी बताया। उसने भी उसे फोटो डिलीट करने की एवज में पैसों की मांग की। डालनवाला पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें