HighlightNainital News

उत्तराखंड : मिल गया कर्नल साहब का जूता, पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार

devbhoomi news

हल्द्वानी : बीते दिन हल्द्वानी से चोरी का एक गजब का मामला सामने आया था। चोरी नगदी, सोना चांदी की नहीं बल्कि एक रिटायर्ड कर्नल के महंगे जूते की हुई थी। जिसके बाद कर्नल साहब सीधे पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब कर्नल साहब के जूते बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।

बता दें कि हल्द्वानी के आस्था विहार पनचक्की चौराहा निवासी रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी का जूता 6 अगस्त को उसके घर के आंगन से चोरी हो गए थे। जिसके बाद कर्नल साहब 12 अगस्त को हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे थे। रिटायर्ड कर्नल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी ने पुलिस को बताया था कि उनके जूते की कीमत 10 हजार रुपये है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक चोर की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कर्नल साहब का जूता चुराने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका एक साथी फरार चल रहा है।

पुलिस से जानकारी मिली है कि चोर ने जूते चोरी करके घर पर रखे हुए थे। जूते सही सलामत है। जानकारी मिली है कि जूता राजपुरा निवासी 19 वर्षीय बिराल नाम के युवक ने चोरी किया था उसका साथी विष्णु अभी फरार है। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें