Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: दाह संस्कार के लिए मुफ्त लकड़ी देगा वन विकास निगम, आदेश जारी

देहरादून: कोरोना महामारी के कारण मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि श्मशान घाटों के बाहर लंबी बतारें लगानी पड़ रही है। दाह संस्कार के लिए लकड़ियां भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में वन विकास निगम ने दाहा संस्कार के लिए मुफ्त लकड़ियां देने का फैसला लिया है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न उक्त विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि कोविड-19 महामारी काल में राज्य के शवदाह गृहों एवं अन्तिम संस्कार हेतु श्मशान स्थलों को उत्तराखण्ड वन विकास निगम द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली लकड़ी कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के दाह-संस्कार हेतु निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी।

उत्तराखण्ड वन विकास निगम, देहरादून द्वारा वहन किये जाने वाले उक्त अतिरिक्त व्ययभार की प्रतिपूर्ति मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से की जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक लागू होगें। इससे पहले लोगों को दाह संस्कार के लिए मिलने वाली लकड़ी के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ी रही थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें