HighlightNainital News

उत्तराखंड: पहले घर पर मारपीट में फूटा सिर, अस्पताल में भी कुटम-कुटाई

Breaking uttarakhand news

नैनीताल: तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लड़ाई हो गई। लड़ाई के बाद मो.शामीन और नवाब को उनके परिजरों द्वारा अस्पताल लाया गया। दूसरे पक्ष का शाहील खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा तो पहले पक्ष ने उसके साथ अस्पताल परिसर में फिर से मारपीट कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। तल्लीताल थाना पुलिस और मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

अस्पताल के चिकित्सक ने मो.शामीन को गंभीर चोट होने के कारण तत्काल हल्द्वानी रैफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने दूसरे पक्ष के पिटे हुए युवक को भी कोतवाली से इलाज के लिए अस्पताल बुला दिया। बताया जा रहा है कि, तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पाक्षों के बीच लाठी डंडे और धारधार हत्यार चल गए। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों पक्षों के एक गंभीर घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें