HighlightUttarkashi News

उत्तराखंड: यहां लगी भीषण आग, जिंदा जले जानवर

animals burnt alive

नौगांव: उत्तरकाशी जिले के नौगांव में स्यालव गांव के पास गुरुवार देर रात एक गोशाला में भीषण आग लग गई। इस हादसे चार जानवर जिंदा जल गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार देर रात दस बजे की है। जब छानी के हटकर बनी गोशाला आग की चपेट में आ गई। गांव के नेत्र सिंह भंडारी की गोशाला गांव के पास ही थी।

रात को पशुओं को चारा-पत्ती डालकर लौटा था। तभी रात को अचानक गोशाला में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गोशाला में बंधे चार पशु जिंदा जग गए। पशुओं में एक जोड़ी बैल और दो भैंस शामिल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें