HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : पिता की हैवानियत, 6 साल की बेटी नहीं पढ़ पाई अंग्रेजी की किताब, पीठ में कई बार घोंपा पेन

रुद्रपुर में सौतेले पिता की हैवानियत सामने आई है जिससे हर किसी का दिल पसीज आएगा। सौतेले पिता की हैवानियत इतनी बढ़ गई थी कि उसके आगे उसे बच्ची की चीख पुकार भी सुनाई नहीं दी। बता दें कि पिता ने 6 साल की बेटी के अंग्रेजी की किताब न पढ़ने पर उसकी पीठ पर पेन घोंपे और यह सिर्फ एक बार नहीं बल्कि बार-बार हुआ। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि गूलरभोज निवासी महिला का विवाह कुछ साल पहले रुद्रपुर निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद दंपती की दो बेटियां हुई। इसी बीच दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच तीन साल पहले तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने शहर ने दूसरी शादी की जिससे एक बेटी है। दूसरा पति महिला के साथ मारपीट करने लगा।

पुलिस के अनुसार युवक 6 साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब खरीदकर लाया था। वह रोज उसे अंग्रेजी पढ़ने को कहता था। अंग्रेजी न पढ़ पाने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर प्रताड़ित करता था। बेटी पर उसे बिल्कुल दया नहीं आई पत्नी इसका विरोध करती थी लेकिन वह उससे भी मारपीट करता था। तीन दिन पहले महिला दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। रविवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फोटो के साथ वायरल हो रही थी। इसमें बताया गया था कि एक युवक ने अपनी बच्ची की पीठ को पेन से गोदा है। पोस्ट को एक युवा व्यापारी ने देखा तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

रविवार को शहर के सामाजिक लोगों ने आरोपी को ढूंढकर पुलिस के हवाले किया तो वह नशे में धुत था। सुबह 11 बजे आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी में लाने के बाद शाम छह बजे तक उसका नशा कम नहीं हुआ था। एएसपी ममता बोहरा, एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार ने चौकी में पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। चौकी से शाम को उसे कोतवाली में शिफ्ट कर दिया गया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान है। नशा मेघदूत होने के कारण कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें