Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : तेज होगा आंदोलन, देहरादून में CM आवास पर इस दिन गरजेंगे किसान

Breaking uttarakhand news

 

रुड़की : भारतीय किसान यूनियन टिकैत 21 जनवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। दिल्ली किसान आंदोलन में भी क्षेत्र के किसान अपनी भागीदारी करेंगे। इस संबंध में पदाधिकारियों ने बैठक कर इसकी रणनीति तैयार की। रुड़की के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि 21 जनवरी को देहरादून में किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के लिए भी भारी संख्या में किसान यहां से रवाना होंगे। किसान पदाधिकारी को कहा जा रहा है कि अपने-अपने जथे को लेकर तैयार रहे हैं। 26 जनवरी तिरंगे के साथ धरने पर बैठे किसानों का समर्थन करने के लिए हजारों की संख्या में यहां से हम लोग रवाना होंगे। पदम सिंह रोड ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। और अबकी बर किसान इस सरकार को उखाड़ फेंक ने का काम करेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें