Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कॉल गर्ल के साथ पार्षद गिरफ्तार

हरिद्वार : हरिद्वार के एक होटल में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने होटल से बिजनौर के सभासद समेत चार को गिरफ्तार किया है। ये सभी आपत्तिजनक हालत में होटल के कमरे में पाए गए थे।  कार्रवाई में जुटी है। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद होटल वेलकम इन में छापा मारा गया।

होटल में अलग-अलग कमरों से दो कॉल गर्ल और दो ग्राहक आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने चारों के साथ-साथ होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि होटल के कमरे से दोनों कॉल गर्ल के साथ बिजनौर के हलदौर से निर्दलीय सभासद उपेंद्र और उसके साथी सौरभ चौधरी निवासी हल्दौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश व होटल के मैनेजर संदीप बलूनी निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। होटल के मालिकों को भी नामजद किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें