Highlight : उत्तराखंड : चाची-भतीजे को हुआ प्यार, परिवार को पता चला तो उठाया ये कदम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : चाची-भतीजे को हुआ प्यार, परिवार को पता चला तो उठाया ये कदम

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read

पौड़ी गढ़वाल में एक प्रेम प्रसंग की खबर फैलने पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जी हां बता दें कि मामला पौड़ी से थौड़ी दूरी पर पैठाणी थाना क्षेत्र का है जहां चाची और भतीजे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। कहा जा रहा है कि चाची भतीजे के प्रेम प्रसंग के बारे में सबको पता चल गया था जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।। वहीं खबर है कि अभी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार थलीसैंण तहसील के पैठाणी क्षेत्र के एक गांव में चाची और भतीजे की खुदकुशी का मामला सामनेे आया है। थानाध्यक्ष पैठाणी प्रताप सिंह ने बताया कि हीरा देवी और रिंकू का शव गांव से करीब 25 किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला।ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

ग्राम प्रधान प्रताप सिंह के अनुसार दोनों मृतकों के बीच करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। कुछ दिन पहले इनके बारे में परिवार वालों को पता चल गया जिसके बाद हीरा देवी और रिंकू 13 मार्च को गांव से चले गए थे। हीरा देवी के पति कमल सिंह ने पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इस बीच 14 मार्च की सुबह ग्राम प्रधान उत्तम सिंह के फोन पर रिंकू की मिस काल आई, जिस पर ग्राम प्रधान उत्तम सिंह ने रिंकू को फोन किया तो उसने बताया कि वह जंगल में हैं, जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान ने पुलिस और परिवार वालों को दी। जब ग्रामीण रिंकू के बताए स्थान पर पहुंचे तो देखा कि दोनों के शव एक ही पेड़ से लटके थे। जानकारी मिली है कि मृतका कि शादी कमल सिंह से नवंबर 2018 को हुई थी। उनका एक 6 माह का बेटा भी है। मृतका का पति गांव में ही खेती बाड़ी का काम करता है। वहीं मृतक युवक भी मजदूरी करता था जो मृतका से 4 साल छोटा था।

Share This Article