Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: बदल रहे समीकरण, BJP 22, कांग्रेस 21 सीटों पर आगे


विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी। इसके लिए मतगणना शुरू हो चुकी है।
उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभाओं की मतगणना शुरू हो चुकी है। रुझानों में गंगोत्री-यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस, पुरोला विधानसभा में भाजपा है। यमुनोत्री से दीपक बिजल्वाण आगे गंगोत्री से विजयपाल सजवाण आगे, पुरोला से दुर्गेश लाला आगे चल रहे हैं।