Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: आज से चलने लगी इलेक्ट्रिक बसें, CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिखाई हरी झंडी

Breaking uttarakhand news

देहरादून: आज से राजधानी देहरादून की सड़कों पर स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। यह सभी बसें आधुनिक हाईटेक टेक्नोलॉजी से और सुविधायुक्त हैं। देहरादून को 5 इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। बसों का रूट आईएसबीटी से राजपुर तक तय किया गया है।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे जहां राज्य को राजस्व प्राप्त होगा। वहीं, पर्यावरण को भी बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल से देहरादून में 30 इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें