HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : कोर्ट में पेश हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, ये है मामला

arvind pandey

गदरपुर: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे पर मारपीट समेत कई मुकदमें दर्ज हैं। उन्हीें में से 2015 के एम मामले में उनको आज कोर्ट में पेश होना पड़ा। इसी मामलें में वो फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं। इससे पहले हुई सुनवाई में पेश नहीं होने के कारण, उनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया था। 25 अगस्त 2015 में गदरपुर में मंत्री अरविंद पांडेय और उनके समर्थकों पर तहसीलदार से मारपीट और अभद्रता का आरोप था।

तहसीलदार शेर सिंह गुवाल ने मंत्री अरविंद पांडेय सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री के वकील दिवाकर पांडे ने बताया कि सरकार की ओर से वाद वापसी का आदेश जारी किए गए थे। आज मंत्री और तहसीलदार पक्ष कोर्ट में पहुंचे थे। दोनों पक्ष को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की अगली तिथि 30 जनवरी की रखी है।

मंत्री पर गदरपुर के तत्कालीन तहसीलदार शेर सिंह के साथ मारपीट करने का आरोप है। सुनवाई में वे कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। वे इस मामले में जमानत पर चल रहे हैं। उनके अधिवक्ता दिवाकर पांडेय ने बताया कि वारंट रीकाॅल की प्रक्रिया की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें