HighlightNainital News

10वीं की परीक्षा में छात्र छात्राओं को प्रोन्नत करने के लिए मानक तय, इस आधार पर होंगे फेल-पास

देहरादून- बीते महीने उत्तराखंड में कोरोना के कहर को देखते हुए दसवीं की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई थी। वहीं छात्र-छात्राओं और शिक्षकों समेत अभिभावकों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि आखिर दसवीं के बच्चों को पास फेल किन मानकों के आधार पर किया जाएगा।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने दसवीं की परीक्षा में छात्र छात्राओं को प्रोन्नत करने के लिए मानक तय करने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो 9वीं में मिले प्राप्तांक के आधार पर छात्र को 10वीं में नंबर दिए जाएंगे, जिसके तहत 10 वी के छात्र छात्राओं को नवीं में मिले अंकों के आधार पर दसवीं में नंबर दिए जाएंगे। जिसके लिए उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा इन दिनों विद्यालयों से छात्रों की नवीं व दसवीं में आतंरिक मूल्यांकन के अंकों की डिटेल मांगी है। जिन छात्र-छात्राओं के नौवीं में नंबर अच्छे होंगे उनको उसके आधार पर दसवीं में नंबर दिए जाएंगे और इसी के साथ जिसके 9वीं में नंबर कम होंगे उसको उसके आधार पर नंबर या फेल पास किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें