HighlightPauri Garhwal News

उत्तराखंड : एक साथ रसोई में कुत्ता, कुत्ते का मालिक और गुलदार, जानें फिर क्या हुआ ?

Breaking uttarakhand news

पौड़ी: विकासखंड रिखणीखाल के ग्राम मैंदणी निवासी वीरेन्द्र दास ने गुलदार को रसोई में कैद कर लिया। वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। वहीं, शांति व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात है। गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ वीरेन्द्र दास के घर के आसपास लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम मैंदणी निवासी वीरेन्द्र दास पुत्र बालदास बीती सोमवार रात को 11 से 12 बजे के बीच पानी पीने के लिए रसोई में गये। उनके पीछे-पीछे पातलू कुत्ता भी रसोई में आ गया। कुत्ते को निवाला बनाने के लिए गुलदार भी रसोई में घुस गया। वीरेन्द्र दास और कुत्ता तो बाहर निकल गये।

लेकिन, साहस का परिचय देते हुए वीरेन्द्र दास ने गुलदार को रसोई में कैद कर लिया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई, सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गुलदार को पिंजरे में पकड़ लिया जायेगा। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस कर्मी भी तैनात है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें