Nainital News

उत्तराखंड : पानी की टंकी पर चढ़ा दिव्यांग, ये है सरकार से मांगे

devbhoomi news

हल्द्वानी के हल्दुचौड़ इलाके में जय मां सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकरलाल विधायक आवास से कुछ दूरी पर पानी की टंकी में चढ़ गए ये नजारा देख आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। खासा भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ में से किसी परिचित ने इसकी सूचना दिव्यांग के परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर दिव्यांग के परिजन पहुंचे और उसे नीचे उतरने की अपील की लेकिन मांग पूरे ना होने तक उन्होंने नीचे ना उतरने की चेतावनी दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची है।

दिव्यांग कल्याण समिति के बैनर तले दिव्यांग जनों के लिए लंबे समय से कई मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे शंकरलाल की अब सरकार से उम्मीद टूट चुकी है और थक हार कर उन्होंने बड़ा कदम उठाया। जिससे शासन प्रशासन दोनों हिल गए। दिव्यांग कल्याण समिति के अध्यक्ष शंकरलाल ने 14 सूत्रीय मांगों पर सरकार और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार आश्वासन के बाद कोई कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया और बड़ा कदम उठाया है।।

दिव्यांग शंकरलाल द्वारा दिए गए मांग पत्र में दिव्यांग जनों को 4% सभी सरकारी व गैर सरकारी विभागों में आरक्षण और निजी मिलो व अन्य सेक्टरों में रोजगार दिए जाने तथा स्वरोजगार के लिए गरीब दिव्यांग जनों को 1000000 तक ब्याज मुक्त ऋण सहित 14 सूत्री मांगे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें