Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: नीट-UG में गड़बड़ी, बदलाव के बाद बढ़ी टेंशन

NEET II

देहरादून: नीट-यूजी स्टेट काउंसलिंग में एक बड़ी चूक सामने आई है। काउंसलिंग के दूसरे चरण में श्रीनगर व अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में कुछ सीट गलत आवंटित कर दी गईं। गलती पकड़ में आने के बाद अब इसमें सुधार किया गया है। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने संशोधित परिणाम (सीट आवंटन) भी जारी कर दिया है।

वहीं, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि संशोधित परिणाम के अनुसार वह अपना अलाटमेंट लेटर पुन: डाउनलोड करें। ताकि संबंधित कालेज में रिपोर्ट करते वक्त उन्हें किसी तरह की समस्या न उठानी पड़े। राज्य में चार सरकारी और तीन निजी मेडिकल कालेज हैं। इन मेडिकल कालेज में स्टेट कोटा व आल इंडिया मैनेजमेंट कोटा की सीट पर दाखिले के लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय केंद्रीयकृत काउंसलिंग करता है।

एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने संशोधित परिणाम (सीट आवंटन) भी जारी कर दिया है। वहीं, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि संशोधित परिणाम के अनुसार वह अपना अलाटमेंट लेटर पुन: डाउनलोड करें। ताकि संबंधित कालेज में रिपोर्ट करते वक्त उन्हें किसी तरह की समस्या न उठानी पड़े। राज्य में चार सरकारी और तीन निजी मेडिकल कालेज हैं। इन मेडिकल कालेज में स्टेट कोटा व आल इंडिया मैनेजमेंट कोटा की सीट पर दाखिले के लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय केंद्रीयकृत काउंसलिंग करता है।

राज्य में अभी दूसरा चरण चल रहा है। जिसके तहत नौ मार्च को सीट आवंटन किया गया था। जिसमें अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के साथ ही कुछ की सीट अपग्रेड भी की गई थी। पर अभ्यर्थियों के सामने उस वक्त असमंजस की स्थिति बन गई, जब विवि ने शनिवार इसे एकाएक वेबसाइट से हटा दिया। बाद में संशोधित रिजल्ट जारी किया गया।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि डाटा प्रोसेसिंग में कुछ त्रुटि हुई थी। जिसमें श्रीनगर व अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में सीट आवंटन गलत हो गया था। जिसे अब दुरुस्त कर दिया गया है। किसी अन्य सरकारी या निजी मेडिकल कालेज में आवंटित सीट में कोई बदलाव नहीं है। अभ्यर्थियों को हुई समस्या के लिए विवि खेद प्रकट करता है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वह नया अलाटमेंट लेटर ही डाउनलोड करें।

काउंसलिंग में हुई इस चूक के कारण कई अभ्यर्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इनमें एक छात्रा गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में अध्ययरत थी। उसे श्रीनगर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की सीट आवंटित कर दी गई। छात्रा ने अलाटमेंट लेटर डाउनलोड कर अपनी टीसी आदि भी निकाल ली। दो दिन बाद पता लगा कि रिजल्ट संशोधित कर दिया गया है। जिसमें उसे सीट आवंटित नहीं हुई। छात्रा अब तनाव में है और अभिभावक कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें