रुड़की: काॅलेज में दो छात्र गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसको लेकर कई बार छात्रों के बीच मारपीट तक हो चुकी है। पुलिस को भी मामले की पूरी जानकारी है। बावजूद, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रों के इन्हीं दो गुटों के बीच कल फिर से विवाद हो गया। BRD काॅलेज से बाहर निकलने के बाद गेट पर ही एक गुट ने फायरिंग कर दी। गनीतम रही कि फायरिंग हवा में की गई।
गोली चलने से कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। फायरिंग के बाद छात्र फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस फुटेज के आधार युवकों की तलाश कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून हाईवे स्थित एक कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में पुराना विवाद चला आ रहा है। विवाद को लेकर दोनों गुट कई बार भिड़ चुके है। बताया जा रहा है कि तीन राउंड हवाई फायरिंग की गई।
गोली चलने से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस गुट ने हवाई फायरिंग की, उसमें कुछ बाहर के युवक भी शामिल थे। फायरिंग के बाद दोनों गुटों के छात्र फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। साथ ही युवकों की पहचान कराई जा रही है।