HighlightNainital News

उत्तराखंड: गोली खाने के बाद भी नहीं सुधरा, यूपी छोड़ यहां करने लगा चोरियां

हल्द्वानी: पुलिस ने चोरियों का खुलासा किया है। हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरियों का पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी के लखीमपुर निवासी रियाज को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि वो मुखानी क्षेत्र की तीन चोरियों में शामिल था। पकड़े गए चोर से डेढ़ लाख से अधिक की कीमत की ज्वेलरी सहित नगदी बरामद की गई है। पकड़े गए शातिर चोर रियाज को यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली भी लग चुकी है। इसके दो साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें