Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : DGP अशोक कुमार बोले : बहकावे में ना आएं, CM से हो चुकी सकारात्मक वार्ता


देहरादून: पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे को लेकर मचे बवाल के बीच सोशल मीडिया पर डीजीपी अशोक कुमार का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुलिसकर्मियों को समर्थन करते हुए सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो जवानों के साथ खड़े हैं और ग्रेड-पे मामलें में शासन से खुद पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका मसले पर उनकी कई बार मुख्यमंत्री से सकारात्मक वार्ता हो चुकी है।

बयान में कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी में जल्द ग्रेड-पे को लेकर फैसला ले लिया जाएगा। जवनों से अपील भी कर रहे हैं कि किसी भी अफवाह पर यकीन ना करें। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग मित्र पुलिस की छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कोरोना काल में मित्र पुलिस द्वारा हुए कार्यो की देशभर में सराहना की जा रही है। इस बयान में उन्होंने कहा कि 4600 ग्रेड-पे अंतिम निर्णय सभी कर्मचारियों की सहमति के बाद ही लिया जाएगा। सभी पुलिसकर्मी धैर्य बनाए रखें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें