Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : सरकार ने लिया फैसला, इस दिन से खुलेंगे डिग्री काॅलेज

garhwal-university-uttarakhand

देहरादून : सरकार ने कालेज खोलने का फैसला लिया है। UGC ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके बाद अब सरकार ने फैसला लिया है कि एक अक्टूबर से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को खोल दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक सितंबर से प्रदेश के सभी महाविद्यालय खुल जाएंगे और एक अक्टूबर से सभी महाविद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

हालांकि, कोविड-19 से बचाव के लिए जारी केंद्र सरकार की गाइडलाइन और यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद से ही नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं खोले जा सकते थे।

कुछ कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी लेकिन अब यूजीसी की गाइडलाइन जारी होने के बाद राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि एक अक्टूबर से प्रदेश के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें