AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड : डरवना है मौत का आंकड़ा, राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है दर

Breaking uttarakhand news

देहरादून: राज्य में कोरोना की रफ्तार काबू से बाहर होती जा रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में जहां नए मामले बढ़े हैं। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। स्थिति यह है कि पिछले 5 दिनों में 250 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में कोरोना मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है। प्रदेश में पांच दिनों के भीतर प्रदेश में 250 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि देश की आबादी में उत्तराखंड का हिस्सा करीब एक प्रतिशत है। लेकिन, पिछले पांच दिनों में प्रदेश में हुईं मौतों के आधार पर मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी हो गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें