Champawat NewsHighlight

उत्तराखंड : मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए बरेली से आए युवक की मौत

devbhoomi news

टनकपुर : उत्तराखंड में नदी-उफनते नाले में डूबकर मौत का सिलसिला जारी है। बरसात के सीजन में नदी में नहाने से कई लोगों की मौत हुई। वहीं एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है। एक युवक मां के दर्शन करने के लिए बरेली से उत्तराखंड आया लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी जिंदगी वहीं खत्म हो जाएगी।

बता दें कि मां पूर्णागिरि के दर्शन को साथियों के साथ आये बरेली निवासी एक श्रद्धालु युवक की शारदा में डूबकर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथियों को जल पुलिस के तैराकों ने डूबने से बचा लिया। परिजनों को सूचित कर पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पूर्णागिरी दर्शन को आया इंद्रानगर निकट शिव मंदिर बरेली निवासी अभिषेक गुप्ता (23) पुत्र स्व. राजीव गुप्ता, बदायू निवासी सार्थक सक्सेना व पुपेंद्र मौर्य के साथ शारदा घाट में नहा रहा था। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर तीनों डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट में तैनात जल पुलिस के तैराक जवान नदी के कूदे, लेकिन तब तक अभिषेक डूब चुका था। जबकि उसके दोनों साथियों को तैराकों ने डूबने से बचा लिया। करीब आधा घंटा खोजबीन के बाद अभिषेक को भी निकाल लिया गया। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें