HighlightNainital News

उत्तराखंड : SSB कमांडो का होटल के कमरे में मिला शव, आज अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

हल्द्वानी : एसएसबी में कमांडो के रूप में तैनात जयपुर खीमा पंचायत के ग्राम धनपुर निवासी रामचंद्र जलाल का निधन हो गया। वहीं जवान का आज रानीबाग की चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। आपको बता दें कि रामचंद्र पीलीभीत में तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र का बीते दिन आकस्मिक निधन हुआ था। जैसी ही ये खबर घर और गांव को लगी..घर और गांव में कोहराम मच गया। पत्नी बच्चो का रो रोकल बुरा हाल हुआ।

बता दें कि 42 साल के कमांडो जवान को उनकी ब्टालियन के जवानों ने अंतिम सलामी दी। बेटे ने नम आंखो से पिता को मुखाग्नि दी। मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र जलाल 10 जनवरी को छुट्टी पर गए थे लेकिन वे घर नहीं पहुंचे बल्कि पीलीभीत के ही एक होटल में रूके हुए थे। वहीं बीते दिन उनका शव होटल के कमरे से बरामद किया गया। आज उनका शव हल्द्वानी पहुंचा, पोस्टमार्टम के बाद उनका आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति पाठक व अन्य सैकड़ों ने उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें