HighlightNainital News

उत्तराखंड : नाले में पड़ा मिला युवक का शव, शिक्षक माता-पिता को बिन बताए निकला था घर से

devbhoomi news

हल्द्वानी। 18 साल के युवक का शव नाले में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शीशमहल निवासी मनोज कुमार के रुप में हुई है जो बिना बताए घर से निकला था। वहीं पुलिस को मृतक के पास से उसकी स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार शीशमहल कर्नल वार्ड निवासी मनोज कुमार (18) पुत्र प्रियांशु का शव आरटीओ रोड स्थित रेशमबाग के पास एक नाले में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन की। घटनास्थल के पास से पुलिस को मृतक युवक की स्कूटी भी बरामद हुई। जानकारी मिली है कि युवक घर से बिना बताए निकल गया था। मृतक के माता—पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात प्रियांशु घर से बिना बताए स्कूटी लेकर निकल गया था। और सुबह परिजन को मौत की सूचना मिली जिससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस आशंका जताई जा रही है कि रात के समय ही प्रियांशु को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी होगी और उसकी मौत हुई होगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं कि ये हत्या है या युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें