HighlightNainital News

उत्तराखंड : ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

Breaking uttarakhand news

लालकुआं: ट्रक की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मुख्य बाजार में ट्रक के नीचे आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। इंदिरा नगर सेकंड बिन्दुखत्ता निवासी केदार राम 72 वर्ष साइकिल द्वारा लालकुआं आए थे।

बताया जा रहा है कि मृतक ट्रक के टायर के नीचे आ गया था। वृद्ध मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया। लोगों में इस घटना के बाद से आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार अतिक्रमण हो रहा है, जिसके चलते सड़की संकरी हो गई है। यही दुर्घटनाओं का कारण भी बना रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें