Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: खतरनाक है कोरोना की दूसरी लहर, इ़तनी तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

death toll rising so fast
corona

देहरादून: कोरोना से मौत का आंकड़ा बेहद खतरनाक है। मौत का आंकड़ा कोरोना के आंकड़ों से कहीं तेजी रफ्तार से बढ़ रहा है। कोरोना कहर बरपा रहा है। बावजूद लोग अब भी इसको हल्के में ले रहे हैं। उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी रफ्तार लगभग बेकाबू हो चुकी है। सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी कोरोना की चेप ब्रेक नहीं हो पा रही है।

भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन हफ्तों के दौरान मृतकों की तादाद में 22 गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। संक्रमितों की संख्या भी करीब सात गुना बढ़ी है। कोरोना की दूसरी लहर का प्रदेश में तीन हफ्तों में संक्रमितों और मृतकों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में चार से 10 अप्रैल के दौरान दौरान कुल 27 संक्रमितों की मौत हुई और 5765 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अगले हफ्ते मृतकों की संख्या करीब चार गुना बढ़कर 104 तक पहुंच गई। 18 से 24 अप्रैल के दौरान मृतकों की संख्या में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 25 अप्रैल से एक मई के दौरान रही जब कुल 629 लोगों की मौत हुई। इस दौरान संक्रमित होने वालों की संख्या भी 29581 तक पहुंच गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें