Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड : कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, आज से मिली ये छूट


देहरादून: कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने भी कोरोना गाइडलाइन में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार आज से वाटर पार्क और स्वीमिंग पूल पूरी क्षमता के साथ खुल गए हैं। सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों को भी समान्य दिनों की तरह दफ्तर आना होगा।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के अनुसार राजनीतिक दलों की रैलियों पर फिलहाल रोक रहेगी। राजनीतिक दलों की रैलियों पर रोक 10 मार्च मतगणना के दिन तक जारी रहेगी।
इस दौरान लोगों को कोरोना के जरूरी नियमों जैसे मास्क, सैनिटाइजेशन का पूरा पालन करना होगा। कोरोना के घटते केसों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सभी से अपील की है कि सभी लोग कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।