Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में करोना के दो सौ से अधिक नए मरीज मिले, तेज हुआ संक्रमण

covid infections in india (1)उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण बेहद तेज होता जा रहा है। स्वास्थय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 201 है। राज्य में कोरोना का संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ता जा रहा है।

कोरोना का संक्रमण देहरादून में फिर एक बार सबसे अधिक तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के नए मरीज सौ से पार निकल गए हैं। पिछले चौबीस घंटों में देहरादून में कोरोना के 117 नए मरीज मिले हैं। वहीं नैनीताल में 37 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। हरिद्वार में 12 नए मरीज मिले हैं। यूएस नगर में 13 नए मरीजों की पहचान हुई है।

राज्य में कोरोना के एक्टिव केस बढ़ गए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस अब 894 हैं। वहीं पिछले चौबीस घंटों में 103 मरीज रिकवर हुए हैं। देहरादून में एक्टिव केस 598 हैं। राज्य में 2310 लोगों के सैंपल लेिए गए हैं जबकि सैंपल पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें