AIIMS Rishikesh NewsHaridwar NewsHighlight

उत्तराखंड: कुंभ में कोरोना का कहर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष कोरोना पाॅजिटिव

akhada parishad

हरिद्वार: 12 और 14 अप्रैल को कुंभ मेला 2021 का दूसरा शाही स्नान होना है दूसरे शाही स्नान पर कोरोना का बड़ा संकट गहराता जा रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्य्क्ष कोरोना पाॅजिटिव निकले हैं। जूना अखाड़े में 3 संत पॉजिटिव हंै। वहीं, निरंजनी अखाड़ा के भी 3 संत कोरोना पॉजिटिव हैं अन्य कई संतों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की भी तबीयत कल से खराब हो गई है। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की पुष्टि साथ ही अखाड़ा परिषद के महामंत्री भी कई दिन से अस्वस्थ चल रहे हैं। अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि कल भी जौली ग्रांट हॉस्पिटल में चेकअप के लिए गए थे।

ऐसे में संतो के बीच तेजी से पैर पसार रहे कोरोना के चलते मेला प्रशासन के सामने सुरक्षित और सकुशल मेला संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। हालांकि मेला प्रशासन द्वारा कोरोना काल में सुरक्षित कुंभ मेला संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए हुए हैं। लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। लोगों से कोरोना के नियमों को पालन करने के लिए कहा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें