AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News
उत्तराखंड कोरोना ब्रेकिंग : आज आए इतने मामले, राहत दे रहा रिकवरी रेट

देहरादून: कोरोना मामले भले ही बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन, पिछले कुछ दिनों में इसमें कमी आई है। आज भी राज्य में कोरोना के 361 नये मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि 492 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
राज्य में अब तक कोरोना के 91281 मामले सामने आ चुके हैं। 83998 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मौत के उत्तराखंड में 1515 मामले आ चुके हैं। आज भी राज्य में 6 लोगों की मौत हो गई। रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हो रहा है। पाॅजिटिविटी रेट 5.10 और रिकवरी रेट 92.02 प्रतिशत हो गया है।

